जब गुस्से में डोनाल्ड ट्रंप ने फेंक दी थी खाने की थाली, व्हाइट हाउस की पूर्व कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जब यह पता चला कि तत्कालीन महान्यायवादी ने चुनाव में धांधली के उनके दावों को सार्वजनिक रूप से नकार दिया है, तब ट्रंप ने अपने खाने की थाली इतनी जोर से फेंकी कि वह दीवार से टकरा कर टूट गई और केचप फैल गया। इसके अलावा उन्होंने छह जनवरी 2021 को अपने कर्मचारियों को आदेश दिया था कि मेटल डिटेक्टर हटा लिए जाएं ताकि वाशिंगटन में भाषण के लिए एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों को दिक्कत न हो। हालांकि, कुछ के पास हथियार थे, मगर ट्रंप ने कहा कि वे किसी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं आए थे। उसी दिन, जब उन्हें कैपिटल की बजाय व्हाइट हाउस ले जाया जा रहा था तब वह क्रोधित हो गए और कहा, “मैं राष्ट्रपति हूं। मुझे अभी कैपिटल ले चलो।”

इसे भी पढ़ें: तालिबान के साथ संबंधों पर काम कर रहा है रूस: पुतिन

व्हाइट हाउस की पूर्व कर्मचारी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को पता था कि उनके समर्थकों के पास हथियार हैं जिन्होंने बाद में कैपिटल में दंगे किये थे। यह बयान ऐसे समय आया है जब न्याय मंत्रालय कैपिटल में हुए दंगे की घटना की जांच का दायरा बढ़ा रहा है लेकिन अभी यह निश्चित नहीं है कि ट्रंप पर आपराधिक मामला चलेगा या नहीं। यह स्पष्ट नहीं है कि महान्यायवादी मेरिक गारलैंड का विभाग ट्रंप के विरुद्ध आपराधिक मामला चलाएगा या नहीं पर कुछ विधि विशेषज्ञों का मानना है कि हचिन्सन के बयान से अभियोजकों को इस मसले पर आगे बढ़ने में और तथ्यात्मक जानकारी मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया