भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा के घोड़े को ‘स्वस्थ’ होने का मिला प्रमाण पत्र, ओलंपिक में होगा कड़ा मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

तोक्यो। भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा के घोड़े ‘सेगनुएर मेडिकोट’ को गुरुवार को ‘स्वस्थ’ होने का प्रमाण पत्र मिला जिससे शुक्रवार से उनके तोक्यो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा पेश करने की अहम पात्रता पूरी हुई। निर्णय करने वाली समिति ने मिर्जा के घोड़े को इवेंटिंग स्पर्धा में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जिसका आयोजन शुक्रवार से सोमवार के बीच किया जाएगा। मिर्जा का समर्थन करने वाले एम्बेसी ग्रुप ने बयान में कहा, ‘‘सेगनुएर मेडिकोट स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र मिला है और उन्होंने जरूरी पात्रता पूरी कर ली है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘घोड़े का निरीक्षण दौर पूरा होने के बाद मिर्जा और सेगनुएर मेडिकोट 30 जुलाई से दो अगस्त के बीच होने वाली आगामी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।’’

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप