पुनौराधाम सीता मंदिर का अगस्त में होगा शिलान्यास, नीतीश कैबिनेट ने मंजूर किया 882 करोड़ का बजट

By अंकित सिंह | Jul 01, 2025

बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर लगाई। राज्य के कलाकारों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन देने का फैसला किया गया। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम के विकास के लिए 882.87 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। नीतीश ने एक्स पर लिखा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं के निर्माण की योजना को आज कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण से बेचैन हुआ विपक्ष

एक अन्य निर्णय में मुख्यमंत्री गुरु शिष्य परंपरा योजना नामक एक नई योजना शुरू की जाएगी, जिसके लिए इस योजना के लिए वार्षिक ब्याज के रूप में ₹1.11 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। बैठक में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत वर्ष 2025-26 के लिए ₹36.35 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। यह योजना रासायनिक खाद या कीटनाशकों के बिना खेती को बढ़ावा देती है। साथ ही, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतपत्र कोलकाता स्थित सरस्वती प्रेस लिमिटेड द्वारा छापे जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प