गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद खड़ी कारों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2025

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में खड़ी कारों से लैपटॉप और नकदी चुराने के चार आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पाल ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर संदिग्धों ने मोटरसाइकिलों पर भागने की कोशिश की, लेकिन वायरलेस अलर्ट के बाद एक अन्य गश्ती दल ने उन्हें रोक लिया। घेरे जाने पर संदिग्धों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी, जिससे दो संदिग्धों को पैर में गोली लग गई। पाल ने बताया कि अन्य दो को बिना किसी चोट के पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान करण जाट उर्फ सोनू, अनीस, निजाकत अली और गोविंद कश्यप के रूप में हुई है। सभी की उम्र 30 साल के आसपास है।

पूछताछ के दौरान उन्होंने ऑर्बिट प्लाजा के पास खड़ी दो गाड़ियों से एक लैपटॉप और 45,000 रुपये की नकदी से भरा बैग चुराने की बात कबूल की। पुलिस ने दो देसी पिस्टल, दो इस्तेमाल किए गए कारतूस, एक जिंदा कारतूस और लोहे की गेंदों के साथ तीन लोहे की गुलेल बरामद की, जिनका इस्तेमाल दूर से कार की खिड़की के शीशे तोड़ने के लिए किया गया था। एसीपी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के हाथ लगा सुपर-पावर बिल! रूसी तेल खरीदने वाले देशों की खैर नहीं, भारत और चीन पर मँडराया 100% टैरिफ का खतरा!

PM Narendra Modi करेंगे Cabinet की दो दिवसीय चिंतन बैठक की अध्यक्षता, दिल्ली में मंथन

Jammu and Kashmir Udhampur Encounter | उधमपुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

PM Modi Birthday: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई