कर्नाटक में महिला से ‘सामूहिक बलात्कार’ के आरोप में चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

कर्नाटक के कोप्पल जिले में 39 वर्षीय महिला से चार व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को हुई और घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने महिला को पैसे लेने के लिए कुश्तगी तालुका में एक जगह आने के लिए कहा था। जब महिला उससे उक्त स्थान पर मिली तो वह उसे पैसे देने के बहाने मोटरसाइकिल पर येलबुर्गा ले गया।

वहां एक सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद तीन और लोग आरोपी के पास आए और कथित तौर पर उसे जूस दिया। उसे संदेह है कि जूस में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। अधिकारी ने कहा कि बाद में पुरुषों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज करा रही महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया और घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया