Palghar में चार दिन की बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मां की भूमिका संदिग्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

महाराष्ट्र के पालघर जिले में चार दिन की एक बच्ची को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को बच्ची की मां की भूमिका पर संदेह है, क्योंकि उसके बयान में विरोधाभास पाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, नवजात को हाल ही में दहाणू उप-जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में लाया गया था। डॉक्टरों ने शुरुआत में किसी जानवर के हमले में बच्ची के घायल होने का अंदेशा जताया, लेकिन चिकित्सकीय जांच में सामने आया कि उसके घाव ताजे नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची की मां से पूछताछ की।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, “शुरुआत में महिला ने दावा किया कि बच्ची गलती से गिर गई थी। बाद में उसने अलग-अलग कारण बताए, जो चिकित्सकीय निष्कर्षों से मेल नहीं खाते थे।”

उन्होंने कहा कि चोटों की प्रकृति व घटनाक्रम लापरवाही तथा संभवत: बच्ची के परित्याग का संकेत देते हैं। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने बच्ची को बाहर पड़ा देखा और महिला से सवाल किए, जिसके बाद वह शिशु को वापस लेकर आई।

पुलिस को संदेह है कि बच्ची को छोड़े जाने के दौरान आवारा जानवरों ने उस पर हमला किया। दहाणू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हम मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।” अधिकारी ने बताया कि शिशु को उन्नत उपचार के लिए गुजरात के वलसाड स्थित एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Manchester United का नया सुपर-सब Benjamin Šeško, बेंच से आकर दिलाई करिश्माई जीत।

India AI Summit: घोषणा-पत्र पर दुनिया एकमत, पर Binding Rules के बिना आगे का रास्ता मुश्किल

Infosys-TCS में 6% तक की बड़ी गिरावट, AI की टेंशन ने डुबोया IT Sector, Sensex भी क्रैश।

Premier League में Super-sub Benjamin Šeško का कमाल, बेंच से आकर दिलाई Man Utd को अहम जीत