जम्मू कश्मीर में आतंकी संबंधों के आरोप में चिकित्सक, पुलिसकर्मी सहित चार कर्मचारी बर्खास्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2023

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों के साथ संबंधों के आरोप में एक चिकित्सक और एक पुलिसकर्मी सहित चार और सरकारी कर्मचारियों को बुधवार को बर्खास्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने संविधान की धारा 311 (2) (सी) का इस्तेमाल करते हुए 50 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। ये लोग कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों की मदद कर रहे थे, आतंकवादियों की विचारधारा का प्रचार कर रहे थे, धन जुटा रहे थे और अलगाववादी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

Ahmedabad Express-way पर 25 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

Crime Branch की पूछताछ में नहीं पहुंचे CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष, मांगा और समय