आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर समेत चार ने किया नामांकन पत्र दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को बताया कि अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न दलों के चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। 

दलित नेता चन्द्रशेखर आजाद ने 2014 में भीम आर्मी की स्थापना की थी। इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का आजाद समाज पार्टी (चंद्रशेखर की) के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं है। जनवरी 2022 में, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले, आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा था कि वह उनके (सपा) के साथ नहीं जा रहे हैं। तब उन्होंने कहा था,‘‘ अब, भले ही वे हमें 100 सीट की पेशकश करें, हम उनके साथ समझौता नहीं करेंगे क्योंकि यह आत्म-सम्मान का मामला है।’’ 

रिणवा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार राज्य में प्रथम चरण की आठ लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी और 30 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की आठ संसदीय सीट- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी की गई थी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने Moscow में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, कहा पार्टी रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

उत्तर प्रदेश के सभी निवार्चन क्षेत्रों के लिए मतगणना चार जून को की जायेगी और छह जून से पूर्व निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बार बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है जबकि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है और दोनों दल विपक्षी गठबंधन इंडिया’ का हिस्सा हैं। रालोद ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हाथ मिलाया है। रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 तीसरे लिंग के हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केंद्र हैं।

प्रमुख खबरें

भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होगा डिजिटल पेमेंट

Telangana CM Revanth Reddy ने Mamnoor Airport के लिए मांगे सुझाव, Kakatiya विरासत पर फिर बहस

चुनाव उनके - व्यवस्था हमारी (व्यंग्य)

ऑफिस का काम और घर की जिम्मेदारी, दोनों संभालना है तो पेरेंट्स जरूर अपनाएं ये 7 तरीके