पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आईएसआईएस के चार आतंकवादी मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आईएसआईएस के चार आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आतंकवादियों को आईएसआईएस के शीर्ष नेतृत्व ने बहावलपुर में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के धर्मस्थलों पर हमले करने को कहा था जिससे देश में सांप्रदायिक हिंसा भड़काई जा सके।

पंजाब प्रांत के आतंकवाद निरोधी विभाग ने कहा कि उन्होंने खुफिया सूचना के आधार पर स्थानीय खुफिया एजेंसियों की मदद से अभियान चलाया था। विभाग ने कहा, ‘‘आतंकवाद की एक बड़ी और भयानक योजना हमने विफल कर दी। आईएस से जुड़े चार आतंकवादियों को अभियान में मार गिराया।’’ आतंकवादियों के तीन साथी फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में लॉकडाउन में ढील, आंशिक रूप से बहाल हुई घरेलू उड़ान सेवा

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti