ग्वालियर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार कांवड़ियों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2025

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कांवड़ यात्रा पर निकले चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) हिना खान ने बताया कि यह घटना आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) के पास शिवपुरी लिंक रोड पर तड़के करीब दो बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार कार का एक टायर फट गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, कांवड़िये घाटीगांव के पास सिमरिया गांव के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पूरन बंजारा, रमेश बंजारा, दिनेश और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री यादव ने ग्वालियर जिले के भितरवार विधानसभा क्षेत्र में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान हुई दुर्घटना में चार कांवड़ियों की आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने अधिकारियों को चारों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और डॉक्टरों को घायलों का निःशुल्क उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई