बड़ी कामयाबी! हरियाणा में चार खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

चंडीगढ़। हरियाणा में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूहों के इशारे पर काम करने के आरोप में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि वे पंजाब और अन्य स्थानों पर निशाना बनाकर हत्याएं करने की योजना बना रहे है। पुलिस ने कहा कि इनके पास से एके-47 व तीन पिस्तौल सहित अन्य हथियार बरामद हुए हैं। सभी हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। यहां जारी एक बयान में कहा गया है, हरियाणा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की टीम ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनीपत जिले में उनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियार जब्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण, प्रधानमंत्री ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

उनके खिलाफ सोनीपत के मोहना पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम के प्रावधानों, शस्त्र अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये अवैध हथियार खालिस्तानी समर्थक आतंकवादियों द्वारा प्रदान किए गए थे, जो विदेश में रहते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों ने पंजाब के उधमपुर कलां गांव में खालिस्तान समर्थक आतंकियों के इशारे पर अवतार सिंह नाम के शख्स की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान