दक्षिणपश्चिम चीन में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत, 17 लोग फंसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2025

चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुइझोउ प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में भूस्खलन के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग अब भी लापता हैं। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, बृहस्पतिवार को चांग्शी कस्बे में दो शव मिले और पास के किंगयांग गांव में दो अन्य लोगों के शव मिले। उसने बताया कि मलबे में दबे 17 अन्य लोग अब भी लापता हैं।

एक स्थानीय समाचार पत्र ने बताया कि भूस्खलन के बाद गुओवा कस्बे के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल हो गई। किंगयांग गांव इसी कस्बे में स्थित है। एक स्थानीय निवासी ने सरकारी मीडिया को बताया कि पूरी रात बारिश हुई थी।

प्रमुख खबरें

Bengaluru के पेट्रोल पंपों पर Congress का प्रदर्शन, 20 प्रतिशत से अधिक Ethanol मिलाने का आरोप

Supreme Court ने Rajasthan सरकार को Zero Liquid Discharge संयंत्रों के लिए नीति बनाने को कहा

Mallikarjun Kharge के दिवाली बयान पर BJP हमलावर, तुष्टीकरण का लगाया आरोप

शाही और रोमांटिक यादों के लिए Kashmir से Kerala तक इन 7 लोकेशन्स पर कराएं Pre-Wedding Shoot