मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार बस पलटने से चार लोगों की मौत, 21 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार को एक निजी बस के सड़क पर पलट जाने से तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 21 घायल यात्रियों में से आठ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि बस को सड़क पर सीधा करने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया। मीना ने बताया कि घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिचालक को हिरासत में ले लिया है।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान