जर्मनी में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से चार व्यक्तियों की मौत, कम से कम 21 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2024

बर्लिन। पश्चिमी जर्मन प्रांत नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के बेडबर्ग-हाऊ में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई और कम से कम 21 लोग घायल हो गए। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि एक अग्निशमन कर्मी और एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डीपीए की खबर के अनुसार, जिन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, उनके अलावा 46 अन्य निवासियों को वहां से निकाला गया और उनकी संभावित चोटों की जांच की जा रही है। खबर में कहा गया है कि रविवार रात में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दमकलकर्मी अब भी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर आखिर खामोश क्यों हैं दुनिया के लोग?

हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनने से रोको, 3-4 बच्चे पैदा करें हिंदू, Navneet Rana का बयान, Congress और AIMIM ने किया पलटवार

सिडनी हमले से विश्व में और बढ़ेंगी मुसलमानों की मुसीबतें

FTA पर कुछ नहीं सुनूंगा...भारत के लिए अपने ही विदेश मंत्री से भिड़ गए न्यूजीलैंड के PM