Telangana में सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

हनुमाकोंडा। तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में रविवार को एक कार और लॉरी की टक्कर में छह वर्ष की एक बच्ची सहित चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। अतमाकुर क्षेत्र निरीक्षक बंदी कुमार के अनुसार, शाम के समय जिले के अतमाकुर मंडल में पतिपका गांव के पास मुलुगु रोड पर एक लॉरी ने विपरीत दिशा से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की गति तेज थी। कुमार ने कहा कि कार में सवार आठ लोगों का एक समूह वारंगल शहर के काशीबुग्गा इलाके स्थित अपने घर लौट रहा था। 

प्रमुख खबरें

संवैधानिक अधिकारों के हनन पर Congress आक्रामक, Sapkal ने उठाया सवाल

ब्राजील के खिलाफ हार भूलकर Uruguay से भिड़ेगी भारतीय Football टीम

Steve Jobs Death Anniversary: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अमर हो गए Steve Jobs, ऐसे की थी Apple कंपनी की शुरूआत

Congress का आरोप: मुंबई Tilak Bhavan से आदिवासी छात्र और NSUI सदस्य हिरासत में, पुलिस का इनकार