जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार साथी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बडगाम में सुरक्षाबलों और पुलिस ने मिल करप्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के शीर्ष सहयोगी समेत चार साथियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार एवं गोला बारुद बरामद किए।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान वसीम गनी, फारूक अहमद डार, मोहम्मद यासीन और अजहरुदीन मीर के रूप में की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इनके पास से हथियार एवं गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार लोग इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को साजोसामान और आवास मुहैया कराने में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Encounter | दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड फायरिंग में 2 अपराधी घायल

Brazil Presidential Election: लूला और Flavio Bolsonaro में मुकाबला, 25 अक्टूबर को दूसरा दौर

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma