आंध्र प्रदेश में मेडिकल कॉलेज के चार कर्मचारी यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक मेडिकल कॉलेज के चार कर्मचारियों को छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) द्वारा 11 जुलाई को प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में विज्ञान स्नातक (बीएससी एमएलटी) और डिप्लोमा पाठ्यक्रम की लगभग 50 छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

आईसीसी की रिपोर्ट के आधार पर, रंगाराय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ए विष्णु वर्धन ने अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक एपीसीएस (सीसीए) नियम, 1991 के नियम 8(1) के तहत आरोपी को निलंबित कर दिया।

मेडिकल कॉलेज के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इन चार कर्मचारियों को काकीनाडा में ही रहने को कहा गया है और बिना आधिकारिक अनुमति के उनके कहीं और जाने पर रोक लगा दी गई है तथा निलंबन के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा।’’

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी और अधिकारियों को सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। काकीनाडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) देवराज पाटिल ने बताया, ‘‘सभी चार आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति