उत्तर प्रदेश के देवरिया में सिलेंडर फटने से महिला समेत परिवार के चार लोगों की मौत

By रितिका कमठान | Mar 30, 2024

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित डुमरी गांव में शनिवार 30 मार्च की सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक महिला और तीन बच्चे शामिल है। सिलेंडर फटने के कारण घर में आग लग गई। सिलेंडर फटने का धमाका इतना तेज था कि इससे कमरे की छत और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि गांव के निवासी शिवशंकर गुप्ता सुबह कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। करीब चार बजे जब उनकी पत्नी आरती चाय बना रही थीं, तभी सिलेंडर फट गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आरती देवी (42), उनकी बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचीं और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि संभवत: सिलेंडर में रिसाव के कारण यह घटना हुई होगी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला गैस पर कुछ काम कर रही थी। इस दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली और उसमें विस्फोट हो गया। यह एपिसोड इतना खतरनाक था कि आग पूरे घर में फैल गई। इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिस घटना स्थल से सैंपल कलेक्ट किए हैं और जांच में जुट गई है।

प्रमुख खबरें

ISRO को कमजोर करने की साजिश हो रही या भारत को Space Superpower बनने की रणनीति पर काम चल रहा?

Air India Express Emergency Landing | इंजन ऑयल का प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वापस लौटी, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

Singapore Racism Row: भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सख्त हुए K. Shanmugam, दिए जांच के आदेश

पुरानी साइकिल में सपा ने लगाये नए राजनीतिक पुर्जे, अखिलेश की ‘शार्प’ और डिंपल की ‘सॉफ्ट’ राजनीति क्या गुल खिलाएगी?