मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से सुरक्षा बलों ने चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगड्रेनखोम्बा) का स्वयंभू सेना प्रमुख मोइरंगथेम बिरमानी मेइती भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि इन पर छोटे व्यवसायों से वसूली करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो सदस्यों के पास से 9एमएम की एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 9एमएम के तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इंफाल पूर्व जिले के खुरई चैरेनथोंग से बृहस्पतिवार को पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान तेलेम नाओबा सिंह (29) के रूप में हुई है।

इस बीच, चुराचांदपुर जिले के गेलजंग के पास एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक मैगजीन सहित एक एके राइफल और दो हथियार बरामद किए। इसके अलावा, तीन डेटोनेटर, दो रेडियो सेट, एक आईईडी कैप और तीन देसी मोर्टार भी बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

New Zealand के खिलाफ T20I सीरीज जीतकर Naman Dhir बने Impact Player of the Series

Rahul Gandhi संसद में बहस से भागेंगे, Parliament Special Session पर बोले Amit Shah

Shivraj Singh Chouhan ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने के दिए निर्देश

US और Iran बातचीत की उम्मीद से Crude Oil के दाम 4 फीसदी से ज्यादा गिरे