मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, जबरन वसूली करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2025

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उसके पास से एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगली यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य को इंफाल पूर्व जिले के खाबेइसोई से गिरफ्तार किया गया और उस पर संगठन में नए कार्यकर्ताओं की भर्ती में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के खुंबोंग से ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (पाम्बेई) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया और उस पर खुंबोंग बाजार में एनएच-37 पर चलने वाले ट्रकों से जबरन वसूली करने का आरोप है।

पुलिस ने कहा कि जबरन वसूली में शामिल ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के एक कार्यकर्ता को थौबल जिले के वांगजिंग सोरोखैबम लीराक से गिरफ्तार किया गया। इस बीच, पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के कुंबी सेतुपुर में तलाशी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा