महाराष्ट्र बाढ़: बचाव कार्य में जुटी नाव पलटी, 9 की मौत, 4 लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

सांगली। महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में बचाव कार्य में जुटी एक नौका के बृहस्पतिवार को एक जलाशय में पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुणे मंडलायुक्त दीप म्हाइसेकर ने बताया कि पुणे तहसील के ब्रह्मानल गांव के पास एक निजी नौका बाढ़ पीड़ित करीब 30 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अभी तक नौ शव बरामद हुए हैं। नौका के पलटने से गिरे करीब 14-15 लोग सुरक्षित बाहर आ गए।

इसे भी पढ़ें: अच्छी खबर! चीन ने कैलाश मानसरोवर के यात्रियों को दिया वीजा

मंडलायुक्त ने बताया कि पुलिस अधिकारी और आपदा प्रबंधन कर्मी लापता लोगों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित गांव में फंसे लोगों को बचाने के लिए निजी नौका का प्रयोग कर रहे थे। ब्रह्मानल गांव कृष्णा नदी के किनारे स्थित है, जहां इलाके में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है।

प्रमुख खबरें

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली से छीनी Orange cap, जसप्रीत बुमराह के सिर सजी पर्पल कैप

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी

लॉन्च होने जा रही Bajaj Pulsar NS400, जानें क्या होगा खास और कितनी है कीमत

झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट क्यों कर दिया गया सस्पेंड? जानें कौन सा फेक वीडियो पोस्ट करने पर गिरी गाज