छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए, एक पुलिसकर्मी ने भी जान गंवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2025

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक हेड कांस्टेबल की भी जान चली गई।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी थमने के बाद घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित स्वचालित हथियार बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम की भी जान चली गई। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video