Nepal New Ministers: नेपाल की अंतरिम सरकार में चार नए मंत्री, मिनिस्टर्स की संख्या बढ़कर हुई आठ

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2025

नेपाल के चार नवनियुक्त मंत्रियों ने राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने पूर्व जज अनिल कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय आविष्कार केंद्र के संस्थापक महावीर पुन, पत्रकार जगदीश खरेल और विशेषज्ञ मदन परियार को शपथ दिलाई। चार नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ पीएम सुशीला कार्की नीत मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या आठ हो गई है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे है। 

इसे भी पढ़ें: नेपाल के बाद अब Gen-Z फिलीपींस में करेंगे तख्तापलट, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, मची डाली भयंकर तबाही!

हालांकि, संगीता कौशल मिश्रा को बाद में उनकी विवादास्पद पृष्ठभूमि के कारण सूची से हटा दिया गया। सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार विरोधी संस्था अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग, नेपाल (सीआईएए) मिश्रा से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच कर रही है। कार्की के 12 सितंबर को नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के साथ देश में जारी राजनीतिक अनिश्चितता का दौर खत्म हो गया। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के मुद्दे को लेकर युवाओं के नेतृत्व में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री केपी. शर्मा ओली को पद से हटना पड़ा था जिससे राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कार्की ने कुलमा घीसिंग को ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक नियोजन मंत्री, रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री और ओम प्रकाश आर्यल को गृह मंत्री नियुक्त किया था। अंतरिम सरकार अगले साल पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव तक कार्य करेगी।

प्रमुख खबरें

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार