एक बुजुर्ग को जूतों की माला पहनाने और थूक चटाने को लेकर चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2023

सिद्धार्थनगर जिले में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में 75 वर्षीय एक व्यक्ति के चेहरे पर कथित रूप से स्याही डालने, उसे जूतों की माला पहनाने और थूक चटाने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

थाना थाना प्रभारी अजयनाथ कन्नौजिया ने बताया कि इस बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार को लेकर जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान जफर, अमन पांडे, अखिलेश साहनी और घनश्याम तिवारी के रूप में हुई है और उनके खिलाफ गोल्हौरा थाने में मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

मनोज जरांगे को 500 करोड़ रुपये देने के दावे पर बोले Shrikant Shinde, जांच से सब स्पष्ट होगा

Subhash Ghai के 50 साल पूरे होने पर रिलीज हुआ Manya का पोस्टर, वकील बने Shreyas Talpade

ठाणे में Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी जेल भेजे गए

Manipur के कांगपोकपी में SoO शिविर पर सुरक्षाबलों का कब्जा, 17 लोग हिरासत में लिए गए