मप्र के बैतूल से आभूषण विक्रेता का अपहरण करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2024

मध्यप्रदेश पुलिस ने बुधवार को बैतूल से अपहृत एक आभूषण विक्रेता को नागपुर से छुड़ाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंगलवार रात को हुई अपहरण की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

झारिया ने बताया कि उन्होंने सोनी को छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांग की। सोनी की पत्नी द्वारा पुलिस से संपर्क किए जाने के बाद मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गईं।

अधिकारी ने एक बयान में बताया कि सोनी की पत्नी ने 65 हजार रुपये का इंतजाम किया और आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में यह रकम जमा कर दी, लेकिन उन्होंने उसके पति को नहीं छोड़ा।

एसपी ने बताया कि साइबर पुलिस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैतूल पुलिस ने आखिरकार महाराष्ट्र के नागपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सोनी को मुक्त करा लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक मंजेद खान (26) सोनी के साथ नागपुर में आभूषण बनाने का काम करता था। उसके बाद सोनी ने बैतूल में अपना खुद का कारोबार शुरू किया।

खान ने कथित तौर पर जमीर (30), वरुण (20) और प्रतीक (26) के साथ अपहरण की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सिस्टर कॉलोनी के निवासी हैं।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी