कर्नाटक के मंगलुरु में डीजल की चोरी व भंडारण के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2025

कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस ने डीजल चोरी करके उसका अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ छापेमारी करके चार अपराधियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लगभग 1700 लीटर डीजल एवं पेट्रोल बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाला ग्राम में छापेमारी की और आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष (42) मिनेज (36) नारायण (23) और और रवि जनेंद्र (59) के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी से एकत्रित किये गए 1,685 लीटर डीजल, 20 लीटर पेट्रोल व अन्य सामान और आरोपियों के चार मोबाइल जब्त किए।

प्रमुख खबरें

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की

Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी