मप्र के विदिशा जिले में वाहन पलटने से चार लोगों की मौत, 13 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2025

 मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार को तड़के बारातियों को ले जा रहा एक वाहन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब तीन बजे लटेरी कस्बे के पास हुआ, जब बारातियों को ले जा रही एक जीप इंदौर से सिरोंज लौट रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का इलाज विदिशा और लटेरी के अस्पतालों में चल रहा है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई