Maharashtra के नासिक जिले में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, छह घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार दोपहर दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन राजस्थान के थे। हादसे में छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान राजस्थान के राजसमंद जिले के देवगढ़ निवासी छोगालाल हीरालाल गुर्जर (75), किशनलाल हीरालाल गुर्जर (45) और पूनम गुर्जर (40) के रूप में हुई। वे एसयूवी में यात्रा कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दादरा नगर हवेली के सिलवासा निवासी अर्टिगा कार चालक शाहरुख खान फराकत खान (28) की भी दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए और उन्हें नासिक जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार