Jharkhand के गढ़वा में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

झारखंड के गढ़वा जिले के बेल चंपा इलाके में रविवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच टक्कर होने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने कहा, “गैस कटर का इस्तेमाल करके चारों शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गई।”

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चारों मृतक पलामू जिले के पांडू और विश्रामपुर थाना क्षेत्रों के निवासी थे।

घटना के समय वे श्री वंशीधर नगर के बिलासपुर गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नरेन्द्र कुमार पासवान (30), जितेंद्र कुमार पासवान (28), बादल पासवान (18) और विक्की पासवान (18) के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर