Madhya Pradesh के ग्वालियर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौके पर ही मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार सुबह एक ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे महाराजपुरा में ग्वालियर-भिंड राजमार्ग पर बरेठा टोल प्लाजा के पास की है जब एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई और ये सभी भिंड के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि कार भिंड जिले के मेहगांव निवासी सौरभ शर्मा (24) चला रहे थे और वह परीक्षा के सिलसिले में ग्वालियर आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि दो अन्य मृतकों की पहचान ज्योति यादव और भूरे प्रजापति के रूप में हुई है। एक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया