मणिपुर में तीन उग्रवादियों सहित चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

मणिपुर के तीन जिलों से सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों सहित चार लोगों को आपराधिक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उग्रवादी पर अपराध गिरोह के लिए हथियार और गोला-बारूद लाने- ले जाने का भी आरोप है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक नौ मिमी पिस्तौल और एक मैगजीन भी बरामद की गई है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले के हाओकिप वेंग इलाके से एक अन्य प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को इंफाल पूर्वी स्थित कैरांग उमंग मयाई लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अपराधियों के एक समूह का सदस्य है और उसके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि राज्य में जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक रूप से तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाश अभियान चला रहे हैं। मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में मई 2023 से 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra