छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या, इलाके में मची सनसनी

By अनिल रतेरिया | Dec 21, 2020

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी मच गयी है। हत्या करने की नीयत से घुसे आरोपियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर पत्थरों से ताबाड़तोड़ हमला कर दिया है। घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक नाबालिग बच्चा गंभीर है। साथ ही परिवार के दो लापता पिता पुत्र का शव पानी टंकी में मिला है।

इसे भी पढ़ें: यूपी में गौवंश की दुर्दशा, छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना से प्रेरणा ले योगी सरकार: प्रियंका

इधर इस खौफनाक घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है। घर के दो महिलाओं का शव घर के अलग अलग जगहों में पाया गया है। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात को किसी करीबी ने अंजाम दिया होगा। वहीं घटना के बाद से ही परिवार के दो सदस्य पिता और पुत्र गायब बताये जा रहे थे अब दोनों का शव घर के ही पानी टंकी में पाया गया है। बताया जा रहा है मृतक परिवार गन्ने की खेती करता था और किसी करीबी ने आपसी रंजिस के चलते घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

ज़रूरत पड़ी तो मैं दिल्ली जाऊँगी... CJP के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का ममता ने दिया संकेत

Hospital पहुंचे Rahul-Priyanka, घायल प्रदर्शनकारियों का जाना हाल, Congress ने की PM Modi से माफी की मांग

छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH

जून में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 12 प्रतिशत घटकर 1.35 करोड़ रही, इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी