Banda में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि रविवार सुबह जानकारी मिली कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में चुन्नू कुशवाहा (65), उसकी पत्नी कैलशिया (62), भाभी तिजनिया (76) और पोते प्रियांशु (आठ) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi आज कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे

अभिनंदन के मुताबिक, पुलिस बालेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट और खोजी कुत्तों के जरिये साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अभिनंदन के अनुसार, चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद