Travel Tips: हनीमून के लिए ये 4 जगहें हैं बेस्ट! 20 हजार में रोमांटिक ट्रिप का सपना होगा पूरा, जानें कैसे

By अनन्या मिश्रा | Nov 26, 2025

हनीमून ट्रिप प्लान करने के लिए लोकेशन ढूंढना इतना आसान नहीं है। कम बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को अच्छी लोकेशन के अलावा खर्चों का भी ध्यान रखना होता है। यही वजह है कि ट्रिप प्लान करने से पहले लोगों को लोकेशन पर बार-बार विचार करना पड़ता है। भारत में कई ऐसे लोकेशन हैं, जो हनीमून ट्रिप के लिए खास माने जाते हैं। इन जगहों पर आपको ठंडा मौसम मिलेगा और अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गर्मी में हनीमून प्लान करने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप कम बजट में हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Hidden Places Of Himachal Pradesh: खूबसूरती और रोमांच का अनोखा संगम, हिमाचल का 'कौमिक' गांव, जहां चांदनी रातें बिखेरती हैं जादू

नैनीताल

नैनीताल, उत्तराखंड का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर आपका अधिक खर्च नहीं होगा। इस जगह की खासियत यह है कि यह एक रोमांटिक हिल स्टेशन है। अगर आप कम बजटमें पहाड़ों, झीलों और शांत वातावरण में हनीमून मनाना चाहते हैं, तो आपको नैनीताल आना चाहिए। आप 20 हजार रुपए के अंदर यहां पर बिना सोचे-समझे ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

लैंसडाउन और धनोल्टी

यह दोनों ऐसी जगहें हैं, जहां पर आपको पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए हनीमून ट्रिप के लिए यह जगह आपको पसंद आएगी। इन दोनों जगहों पर ज्यादा पर्यटक नहीं होते हैं। इसलिए यहां पर आपको होटल्स भी सस्ते में मिल जाएंगे। यहां पर 4-5 दिन का ट्रिप सिर्फ 20 हजार में पूरा कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आपको यहां पर आना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी