By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2017
विजयवाड़ा। चार धावकों ने यहां 33वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन अंडर 16 लड़कों के 200 मीटर फाइनल में राष्ट्रीय रिकार्ड से बेहतर प्रदर्शन किया। दिल्ली के फर्राटा धावक निसार अहमद ने 21 . 73 सेकेंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के रजत पदक विजेता करण (21.99 सेकेंड), कर्नाटक के कांस्य पदक विजेता शशिकांत (22.00 सेकेंड) और एएफआई पंजाब के सतनाम सिंह (22 .04 सेकेंड) 22 .11 सेकेंड के पिछले रिकार्ड से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे।