चार सपा विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली, रास चुनाव में भाजपा के पक्ष में की थी ‘क्रॉस-वोटिंग’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

केंद्र सरकार ने समाजवादी पार्टी (सपा) के चार विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इन चारों ने गत 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार के पक्ष में ‘क्रॉस-वोटिंग’ की थी।

इन चारों के साथ ही हाल ही में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से भाजपा में शामिल हुए अंबेडकर नगर के सांसद रितेश पांडे के पिता सपा विधायक राकेश पांडे, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने भी 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ की थी।

नतीजतन भाजपा अपने उम्मीदवार संजय सेठ को राज्यसभा भेजने में सफल रही थी जबकि सपा के आलोक रंजन हार गए थे। वाई श्रेणी की सुरक्षा पाये चारों विधायकों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ कर्मियों का सुरक्षा घेरा मिलेगा।

इनमें से पांच उनके आवास की निगरानी करेंगे और बाकी सुरक्षा कर्मी यात्रा के दौरान उनके साथ रहेंगे। अधिकारी ने बताया, अभय सिंह को शुक्रवार को सुरक्षा मिली थी, जबकि बाकी को शनिवार को मिली। गत 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में अपने विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था, वे (विधायक) उन्हें मिले पैकेज और सुरक्षा के कारण (भाजपा में) गए हैं।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan सीमा पर सख्त चौकसी! Harami Nala में Amit Shah करेंगे सुरक्षा समीक्षा

Women Health: Contraceptive Pills से बिगड़ सकता है Migraine, जानें क्या कहते हैं Experts और कब रहें सावधान

French Open में Moise Kouame की ऐतिहासिक जीत, 17 साल की उम्र में Marin Cilic को धूल चटाई!

Chanting Benefits: Life की हर मुश्किल का Divine Solution है विष्णु सहस्त्रनाम, पाठ से मिलेंगे चमत्कारी लाभ