Karnataka समेत चार राज्यों ने केंद्र से ओएमएसएस के तहत अनाज देने की मांग रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2023

नयी दिल्ली। कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड और राजस्थान ने अपनी राज्य कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से खुली बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत आरक्षित भंडार से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है। कर्नाटक के खाद्य मंत्री के एच मुनियप्पा ने बुधवार को यह जानकारी दी। विपक्षी दलों के शासन वाले इन चारों राज्यों ने यह मांग राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित राज्यों के खाद्य मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में की है। केंद्र ने मुद्रास्फीति के दबाव और मानसून को लेकर पैदा हुई चिंताओं के बीच 13 जून को ओएमएसएस के तहत राज्य सरकारों को सुरक्षित भंडार से चावल और गेहूं की बिक्री बंद कर दी थी।

प्रमुख खबरें

FCRA Bill: Supriya Sule ने जताई आपत्ति, कहा- JPC को भेजा जाए बिल, वरना वापस लें

ईरान ने Strait of Hormuz खोलने के लिए रखी शर्त, US से मांगा MoU उल्लंघन का Compensation

Kharge का सीधा वार: BJP-RSS ने आजादी में कुछ नहीं किया, मंदिर लूटने वाले देशभक्त नहीं

Michael Boulos in Kochi: केरल में ट्रंप के दामाद की छुट्टियां, US Ambassador संग Alappuzha में पर्यटन का आनंद