कश्मीर में पाकिस्तानी JeM कमांडर कमाल सहित 4 आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ तीन अलग-अलग मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के पाकिस्तानी कमांडर समेत चार आतंकवादी मारे गए और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ कश्मीर घाटी के पुलवामा, गंदेरबल और कुपवाड़ा जिलों में हुई। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के चेवाकलां इलाके में रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईम) के दो आतंकवादी और एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी की पहचान जेईएम कमांडर कमाल भाई ‘जट्ट’ के रूप में हुई है। वह 2018 से पुलवामा-शोपियां इलाके में सक्रिय था और कई आतंकी अपराधों और नागरिक अत्याचारों में शामिल था।’’

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav