देहरादून में हुए सड़क हादसे में हरियाणा के रहने वाले चार पर्यटकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में रविवार तड़के एक कार के सीमेंट से भरे ट्रक से टकराने के कारण हरियाणा के चार पर्यटकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि युवकों को निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सोनीपत जिले के पुरखास धीरन के रहने वाले अंकुश, पारस, जींद जिले की जुलाना के रहने वाले अंकित तथा रोहतक जिले के खेड़ी निवासी नवीन के रूप में हुई है जबकि विनय गंभीर रूप से घायल है।

हादसे का शिकार हुए युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बतायी जा रही है और वे देहरादून घूमने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आफताब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम का रहने वाला है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।