By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025
गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल काहिस्सा ढह जाने से कम से कम चार वाहन नदी में जा गिरे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने कहा कि अब तक चार लोगों को बचाया गया है और अभियान अब भी जारी है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के पास महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब साढ़े सात बजे ढह गया। उन्होंने बताया, ‘‘महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा सुबह करीब साढ़े सात बजे ढह जाने से दो ट्रक और दो वैन समेत करीब चार वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचाया है।