West Bengal के बीरभूम में सड़क हादसे में चार महिला मजदूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2024

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मंगलवार को एक मिनी ट्रक और वैन की टक्कर में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के रामपुरहाट इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-14 पर मुनसुबा मोड़ पर हुई। तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथी महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

उसने बताया कि तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 15 लोग सवार थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से भागते समय वाहन ने तीन महिला मजदूरों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख