FPI ने भारतीय पूंजी बाजार से अभी तक 6,399 करोड़ रुपये की निकासी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2019

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मई में अभी तक भारतीय पूंजी बाजारों से 6,399 करोड़ रुपये की निकासी की है। चुनाव से संबंधित अनिश्चितता और अमेरिका-चीन व्यापार विवाद को लेकर एफपीआई निकासी कर रहे हैं। इससे पिछले तीन माह के दौरान एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजारों में निवेश किया था। 

अप्रैल में एफपीआई का पूंजी बाजार (शेयर और बांड) में शुद्ध निवेश 16,093 करोड़ रुपये रहा था। मार्च में उन्होंने 45,981 करोड़ रुपये और फरवरी में 11,182 करोड़ रुपये का निवेश किया था। 

इसे भी पढ़ें: सोने के भाव में दिखी कमी, जाने आज के सोने-चांदी का क्या है भाव

हालांकि, मई में यह रुख पलट गया। डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार दो से 17 मई के दौरान एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 4,786.38 करोड़ रुपये की निकासी की और ऋण या बांड बाजार से 1,612.62 करोड़ रुपये निकाले। इस तरह शुद्ध रूप से उनकी निकासी 6,399 करोड़ रुपये रही। 

इसे भी पढ़ें: को-लोकेशन मामले में SEBI के आदेश को चुनौती देगा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

विशेषज्ञों के अनुसार चुनाव से संबंधित अनिश्चितता और अमेरिका-चीन व्यापार विवाद को लेकर आर्थिक वृद्धि की चिंता से एफपीआई निकासी कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश