एफपीआई का दिसंबर में शेयर बजार में रिकार्ड 62,016 करोड़ रुपये का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय बजारों में लगातार तीसरे महीने शुद्ध लिवाल रहे और दिसंबर में 68,558 करोड़ रुपये निवेश किये। वैश्विक निवेशक उभरते बाजारों में निवेश बढ़ा रहे हैं और भारत उसमें से बड़ा हिस्सा हासिल करने में सफल रहा है। डिपोजिटरीज आंकड़े के अनुसार विदेशी निवेशकों ने दिसंबर महीने में शेयरों में शुद्ध रूप से रिकार्ड 62,016 करोड़ रुपये निवेश किये जबकि बांड में 6,542 करोड़ रुपये लगाये।

इसे भी पढ़ें: इजराइल की सड़को पर उतरे हजारों लोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ किया प्रदर्शन

ग्रो के संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी हर्ष जैन ने कहा, ‘‘विदेशी निवेशक कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों से पैसा निकाल लघु एवं मझोले आकार की कंपनियों में लगा सकते हैं। इसका कारण बड़ी कंपनियों के शेयरों ने अबतक निवेश आकर्षित किया है और अब उच्च मूल्य पर पहुंच गये हैं।’’ जैन ने कहा कि टीके की सफलता आर्थिक गतिविधियों को लेकर एक भरोसा ला सकती है। इससे निवेश में तेजी 2021 में भी बनी रह सकती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर