एफपीआई ने जून में अब तक भारतीय बाजारों में 13,424 करोड़ रुपये डाले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 13,424 करोड़ रुपये डाले हैं। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी के बीच अर्थव्यवस्था के जल्द खुलने की उम्मीद से भारतीय बाजारों के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 11 जून के दौरान शेयरों में 15,520 करोड़ रुपये का निवेश किया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू में लोगों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, शहर में हुई झमाझम बारिश

इस तरह उनका शुद्ध निवेश 13,424 करोड़ रुपये रहा है। इससे पहले मई में एफपीआई ने भारतीय बाजारों से 2,666 करोड़ रुपये और अप्रैल में 9,435 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर