फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ: रविशंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फ्रांस ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ अपनी एकजुटता दोहराई और इस बात पर सहमति व्यक्त की कि लोकतांत्रिक दुनिया को इस मुद्दे पर एक स्वर में आवाज उठाने की जरूरत है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का अगला गंतव्य इटली की राजधानी रोम है। प्रसाद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस भव्य महल में सीनेट के सभी सहयोगियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ होने की बात कही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वे इस बात से पूरी तरह से सहमत थे कि फ्रांस और भारत, वास्तव में पूरे लोकतांत्रिक विश्व को पाकिस्तान में पनप रहे और पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक स्वर में आवाज उठाने की जरूरत है।’’

प्रसाद ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल इस समर्थन से वास्तव में अभिभूत है और उसने फ्रांस के सांसदों का इसके लिए आभार भी व्यक्त किया। सांसदों के साथ बातचीत मंगलवार को नेशनल असेंबली में भारत-फ्रांस मैत्री समूह के सदस्यों के साथ बैठक के बाद हुई।

समूह के अध्यक्ष थिएरी टेसन ने कहा, ‘‘यह बैठक हमारे लिए काफी अहम रही क्योंकि हमें यह पता चला कि भारत, फ्रांस को लेकर क्या सोच रखता है। हमारे बीच एक ऐसी साझेदारी है जो बेहद मजबूत है, बहुत पुरानी है और दोनों देशों के लिए काफी हद तक अच्छी है। यह भविष्य के लिए आशाजनक है।’’

यह समूह जल्द ही भारत की यात्रा करने की योजना बना रहा है। इससे पहले सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, प्रियंका चतुर्वेदी, गुलाम अली खटाना, डॉ. अमर सिंह, समिक भट्टाचार्य, एम. थंबीदुरई, पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर और पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान में निहित आतंकवाद के वैश्विक पहलू को उजागर करने के लिए फ्रांस की मीडिया से बातचीत की थी।

प्रमुख खबरें

India US Trade Deal पर वार्ता पूरी, कृषि क्षेत्र फिर बना अड़चन, अमेरिका ने भारत को बताया कठिन साझेदार

कोर्ट की कार्यवाही का Video पोस्ट करना पड़ा भारी, Arvind Kejriwal को Delhi High Court ने भेजा सख्त नोटिस

Kitchen Hacks: Working Women की Morning Rush वाली टेंशन खत्म, ये Smart Hacks बचाएंगे Office का Time

54 African Countries के नेता Modi के साथ मंथन करने दिल्ली आएंगे, Jaishankar बोले- हम वैश्विक शासन को दिशा देंगे