फ्रांस: चाकू से हमला कर पांच लोगों को घायल करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले शहर में चाकू से हमला कर कम से कम पांच लोगों को घायल करने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय अभियोजक निकोलस बेसोन ने बताया कि फ्रांस में रह रहे एक ट्यूनीशियाई नागरिक ने मंगलवार दोपहर को हमला किया था।

बेसोन ने बताया कि आरोपी ने फिर होटल प्रबंधक पर हमला किया और इसके बाद उसके बेटे की पीठ पर चाकू से वार किया। अभियोजक ने बताया कि पुलिस द्वारा गोली मारे जाने से पहले आरोपी ने पास में खाने-पीने की एक दुकान और सड़कों पर आते-जाते लोगों को घायल करने की कोशिश की तथा उत्पात मचाया। उन्होंने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और हमलावर का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच