France Protests: नए उपद्रव की आशंका से Paris के प्रमुख संग्रहालय बंद, 70000 पुलिसकर्मी तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

फ्रांस में फिर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर अधिकारियों ने शनिवार को व्यापक पुलिस बल तैनात किया है और पेरिस के प्रमुख संग्रहालयों को बंद कर दिया गया है। सरकार की कोशिश है कि पिछले सप्ताह हुई हिंसा की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। पिछले हफ्ते दुकानों में लूटपाट, गाड़ियों में आगजनी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर हमलों के बाद ऐसा लग रहा था कि सरकार का नियंत्रण समाप्त हो गया है।

पिछले सप्ताह पांच लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए थे, जिसे देखते हुए इस बार भी भारी भीड़ जुटने की आशंका है। ‘लूर्व’, ‘ओरसे संग्रहालय’, ‘पिकासो संग्रहालय’ और ‘ग्रैंड पैलैस’ जैसे पेरिस के प्रमुख संग्रहालयों को शनिवार को बंद रखा गया। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित समकालीन कला मेलों में से एक ‘आर्ट बेसेल’ शुक्रवार को जनता के लिए खोला गया था, लेकिन उपद्रव की आशंका को देखते हुए आयोजकों ने सप्ताहांत के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।

पिछले सप्ताहांत के प्रमुख विरोध स्थलों में से एक, पेरिस के ‘प्लेस डी ला रिपब्लिक’ के पास एक बैंक शाखा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को उपद्रवियों से बचाने के लिए लकड़ी के बड़े टुकड़ों से ढक दिया गया है। हिंसा के बाद, पेरिस पुलिस ने दुकानदारों को निजी सुरक्षाकर्मी तैनात करने की सलाह दी। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि कारोबारियों और उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

पिछले सप्ताहांत पूरे फ्रांस में लगभग 3,000 दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया या उनमें लूटपाट की गई।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi ने खोले राजीव गांधी से पहली मुलाकात के राज! पहली नजर में दिल दे बैठने वाली रोमांटिक दास्तान सुनाई

भारी बारिश के आसार पर Chandrababu Naidu ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश

चल पड़ा 3rd US एयरक्राफ्ट कैरियर, आसमान में मंडराने लगे विमान, फिर भिड़ने वाले हैं अमेरिका-इजरायल और ईरान?

Rajasthan Panchayat Election: 16 जिलों की 3314 पंचायतों में दोपहर तक 45% वोटिंग दर्ज