फ्रांस में भीड़ में महिलाओं को चुभाई जा रही सिरिंज, इन्जेक्शन में डेट-रेप ड्रग्स देने का शक

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2025

पूरी दुनिया का ध्यान जिस वक्त इजरायल और ईरान की जंग पर था। ठीक उसी वक्त फ्रांस में ऐसा हमला हुआ, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि ज्यादातर विदेशी मीडिया फ्रांस में हुए इस हमले की बात तक नहीं कर रही क्योंकि फ्रांस में हुए हमले का सच अगर दुनिया को पता चल गया तो पश्चिमी देशों की छवि खराब हो जाएगी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें नहीं आती तो शायद इस खतरनाक हमले के बारे में किसी को पता भी नहीं चलता। दरअसल, फ्रांस में 145 से ज्यादा लोगों पर इंजेक्शन की सीरिंज चुभा कर हमला किया गया है। दरअसल, फ्रांस में एक बड़ा म्युजिक फेस्टिवल चल रहा था। कई लोग नाच गा रहे थे। लेकिन अचानक कुछ लोग सीरिंज लेकर आए और 145 से भी ज्यादा महिलाओं को चुभा दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई और 1500 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: India-Cyprus CEO forum: फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, 'बातचीत आगे बढ़ेगी...'

ये घटनाएँ 2022 में दर्ज की गई सुई के हमलों की घटनाओं की याद दिलाती हैं, जिसके कारण सरकार ने सार्वजनिक चेतावनी जारी की और नाइट क्लबों, संगीत समारोहों और बार में सतर्कता बरतने का आह्वान किया। सिरिंज के मामलों के अलावा, इस साल के उत्सव में विभिन्न अपराधों के लिए देश भर में 370 लोगों को हिरासत में लिया गया। चौदह प्रतिभागी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पेरिस में चाकू के घाव के साथ पाया गया 17 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है। तेरह पुलिस अधिकारी भी घायल हुए।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प