मुनाफा दिलवाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

By दिनेश शुक्ल | Jan 29, 2021

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुनाफा दिलवाने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रतलाम के  स्टेशन रोड़ थाने पर टीआईटी रोड निवासी लोकेन्द्र पुत्र कालुराम पंवार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। फरियादी के अनुसार आरोपित कमल चौधरी ने उसे एक कंपनी को रुपये देकर दो साल में ढाई गुना मुनाफा दिलवाने का वादा किया था। इसके लिए 14 लाख रुपये का चैक बतौर ग्यारंटी दिलवाया व अन्य राशि मोबाइल से आदि साधन से कंपनी में जमा करवाई गई। जबकि अभी तक 2 लाख 85 हजार रुपये ही फरियादी के खाते में जमा हुए है। वही बाकि रकम और राशि आज तक वापस नहीं किए गए है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर