फिल्म की रेटिंग के नाम पर महिला से 76 लाख से भी अधिक की ठगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2023

गुरुग्राम। बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) की एक महिला कर्मचारी से कथित तौर पर एक ठग ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करके 76 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर बताया, दिव्या ने एक ऑनलाइन ऐप पर खाता बनाया था और उस पर कई बार पैसे जमा किए थे। पुलिस ने बताया कि 25 फरवरी को दिव्या को टेलीग्राम ऐप पर मीरा नाम की एक महिला का मैसेज आया था जिसने उसे पार्ट टाइम नौकरी की पेशकश की। जिसके दो दिनों बाद, उसे व्हाट्सऐप पर एक महिला के संदेश आने लगे, जिसने खुद को तेजस्वी बताया। पुलिस ने बताया कि तेजस्वी ने दिव्या को बताया कि उसका काम ऐप पर फिल्मों की रेटिंग करना है और उसे खुद को ऐप पर रजिस्टर करने और रेटिंग शुरू करने के लिए कहा।

प्रमुख खबरें

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार